
लोग कयास लगा रहे हैं कि खेसारीलाल राजद के टिकट से चुनाव लड़ रहे है और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है, तो भाजपा वालों ने यह कार्रवाई करवाई है। खैर, मामला जो भी हो, खेसारीलाल के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर खींच गई होंगी। क्योंकि, पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही खेसारीलाल यादव को महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से अवैध निर्माण का नोटिस मिला है। मीरा भायंदर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के भेजे गए नोटिस में कहा गया कि खेसारी लाल यादव का मीरा रोड पर घर है और उसमें अवैध निर्माण हुआ है। आगे कहा गया कि घर के अवैध हिस्से को इसी हफ्ते में तोड़ा जाएगा। खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से छोटी सिंह के खिलाफ चुनाव में उतरे हैं।