मौसम विभाग का अलर्ट, मुंबई में 6 नवंबर तक होती रहेगी बारिश

मुंबई: मुंबई और एमएमआर में हफ्तेभर से हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। यह बारिश 6 नवंबर तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले चार दिन तक बारिश का यही हाल रहेगा। पश्चिमी हवाओं के चलते 6 नवंबर तक एमएमआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। रविवार को मुंबई, ठाणे समेत कई इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते मुंबई में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई मौसम विभाग ने कोलाबा का अधिकतक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रुज का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि मौसम में करवट लेने से पहले मुंबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

फोटो :  प्रतिकात्मक फाइल फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *