मुंबई : प्रेमिका के ब्रेकअप से परेशान एक 24 वर्षीय बेरोज़गार युवक ने सरेराह अपनी प्रेमिका ओर चाकू से हमला कर दिया। कई वार किए और आत्महत्या भी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है।
कालाचौकी पुलिस के अनुसार, घटना चिंचपोकली के पास दत्ताराम लाड मार्ग पर हुई। सोनू बरई नाम के आरोपी की चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय महिला मनीषा यादव एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।