यौन शोषण के आरोप में ‘आज की रात’ के कंपोजर सचिन सांघवी गिरफ्तार, जमानत पर छूटे

मुंबई : ‘स्त्री 2’ में ‘आज की रात’ गाने के कंपोजर सचिव सांघवी को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उसे जमानत भी मिल गई। ज्ञात हो कि ‘आज की रात’ गाना पर तमन्ना भाटिया के डांस बहुत फेमस हुआ और साथ ही कंपोजर सचिन सांघवी भी फेमस हो गए।
सचिन सांघवी

इधर, एक महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने उनसे म्यूजिक एलबम में काम देने और शादी करने का वादा किया था और यौन शोषण किया। 20 साल की महिला की शिकायत पर सिंगर और कंपोजर सचिन को पुलिस ने 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
महिला की शिकायत के अनुसार, सचिन ने महिला को एल्बम में काम देने का वादा किया था। दोनों फोन पर बात करने लगे थे। जब मिले तो सचिन ने यौन शोषण किया।
समाचार एजेंसियों के अनुसार, केस में सचिन सांघवी के वकील आदित्य मिठे का कहना है कि जो भी आरोप मेरे क्लाइंट के ऊपर लगे है वो बेबुनियाद है। मेरे क्लाइंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो कि कानूनी रूप से ठीक नहीं था। इसी वजह से तुरंत उन्हें बेल मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *