मीरा रोड में 300 करोड़ की मंदिर ट्रस्ट जमीन हड़पने का आरोप, 10 लोगों पर केस

मुंबई : मीरा रोड में मंदिर ट्रस्ट की करीब 98 हजार वर्गमीटर जमीन पर कथित अवैध कब्जे और हेराफेरी का मामला सामने आया है। जमीन की अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
इस मामले में रियल एस्टेट कंपनी के साझेदारों और मंदिर ट्रस्ट के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, श्री राम मंदिर देवस्थान ट्रस्ट की जमीन को कथित तौर पर महज आठ लाख रुपये में हस्तांतरित किया गया था। आरोप है कि इसके लिए चैरिटी कमिश्नर की आवश्यक अनुमति नहीं ली गई।
जमीन से जुड़े राजस्व दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित जमीन पर व्यावसायिक दुकानें और बहुमंजिला इमारतें विकसित की गईं।
मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *