डिलीवरी बॉय बनकर सोसाइटी में घुसा बदमाश, 76 वर्षीय महिला की सोने की चेन लूटी

मुंबई। कांदिवली पश्चिम की एक रिहायशी सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक अज्ञात बदमाश ने 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना 3 नवंबर की रात करीब 9:23 बजे उमंग अपार्टमेंट में हुई। पीड़िता अरुणा अनिलकांत रुपानी अपने फ्लैट के बाहर लिफ्ट के पास खड़ी थीं। इसी दौरान टोपी पहने एक युवक वहां पहुंचा और किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने उनसे बातचीत करने लगा। उसने महिला को कागज भी दिखाया। महिला ने उसे रास्ता बताया, लेकिन इसी बीच आरोपी अचानक उनकी ओर झपटा और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पूरी हरकत दिखाई दे रही है। कांदिवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *