मुंबई : मुंबई के साकीनाका स्थित यादव नगर में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाद के बाद उसने एक गाय को आग लगा दी तथा सड़क पर खड़ी 15 मोटरसाइकिलों और तीन दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के पीछे गाय के मालिक के साथ हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।