मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 अक्टूबर को जुहू में हुई इस घटना की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया गया है।
एनडीटीवी और पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को विशेष अदालत की अनुमति मिलने के बाद सभी 11 आरोपियों को MCOCA के तहत दोबारा गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गुरुवार को रिमांड सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाना था।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में संगठित आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की व्यवस्था और कथित साजिश की जांच की जा रही है। फायरिंग में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंधों की भी जांच की है।