मुंबई : मुंबई के वर्सोवा स्थित देवाची वाडी समुद्र तट के पास बोरे में मिले शव के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान बसंतलाल सुखदेव कोरी के रूप में हुई है, जो मालाड पश्चिम में सब्जी विक्रेता के यहां काम करता था। पुलिस को पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का संदेह है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर समुद्र में फेंक दिया गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।