उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या

मुंबई : मुंबई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर के पास 14 अक्टूबर की रात हरीश गजवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि मृतक सोशल मीडिया पर स्थानीय मुद्दों और अपराध से जुड़े विषयों पर वीडियो बनाते थे। पुलिस पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

गोरेगांव में छठी मंजिल से गिरने पर मासूम की मौत
मुंबई : मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित नागरिक निवारा परिसर में 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे एक दो वर्षीय बच्ची की छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसकी मां को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज और घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *