नवी मुंबई : नवी मुंबई के वाशी पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से कथित ठगी करने के आरोप में एक होमगार्ड और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर दो महिलाओं से कुल 29.68 लाख रुपये हासिल किए।
जांच में सामने आया कि एक महिला के नाम पर बैंकिंग सुविधाओं और ऋण का कथित दुरुपयोग कर 16.25 लाख रुपये की ठगी की गई, जबकि दूसरी महिला से निवेश और अन्य खर्चों के बहाने 13.43 लाख रुपये लेने का आरोप है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस तरीके से और कितनी महिलाओं को निशाना बनाया गया।