मुंबई : मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में MTNL की कॉपर कम्युनिकेशन केबल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कैनेडी ब्रिज के नीचे एसवीपी रोड स्थित क्वीन्स मैरी स्कूल के पास से करीब 12 मीटर केबल चोरी हुई थी। इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है। डी.बी. मार्ग पुलिस ने 6 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपियों का पता लगाकर चोरी की केबल बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के संबंध नागपाड़ा, बांद्रा और बीकेसी इलाकों से मिले हैं।