मुंबई : मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम स्थित लिंकिंग रोड के फूड स्क्वायर स्टोर के मैनेजर और लेबलिंग विभाग से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक नॉन-वेज चॉकलेट उत्पाद की पैकेजिंग पर शाकाहारी होने का चिह्न लगाया गया था। इससे उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक प्रकृति के बारे में भ्रमित किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
72 वर्षीय मां से मारपीट और घर से निकालने का आरोप, बेटी पर FIR
मुंबई : मुंबई के चारकोप इलाके में 72 वर्षीय विधवा महिला ने अपनी बेटी के खिलाफ मारपीट करने और उन्हें घर से बाहर निकालने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। यह खबर 9 अक्टूबर को सामने आई थी।