
बताया गया कि अंडे जिस इमारत से फेंके जाने का आरोप है, वह गणपति पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया।
मामले में बायकुला पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंडे किसने फेंके और घटना के पीछे किसी साजिश या जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो नहीं थी। गणपति मंडल के पदाधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।