तीन घंटे तक दक्षिण मुंबई के कई इलाकों का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाकर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ सुगम बनाने पर जोर
मुंबई : महाराष्ट्र में एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे की सख्ती के बीच अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कमिश्नर अश्विनी भिड़े भी एक्शन मोड में हैं। सोमवार को उन्होंने करीब तीन घंटे तक दक्षिण मुंबई के विभिन्न इलाकों में फुटपाथों का निरीक्षण किया। उनका फोकस फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए सुविधाजनक और चलने योग्य बनाने पर है।
भिड़े ने डी वार्ड के नाना चौक, ग्रांट रोड स्टेशन, नौशीर भरूचा क्रॉस लेन, शंकरशेठ मार्ग और तारदेव रोड का निरीक्षण किया। इसके अलावा ई वार्ड में डॉ. आनंद राव नायर रोड, बीवाईएल नायर अस्पताल परिसर, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रोड, नाथ पाई मार्ग और संत सावता मार्ग तथा बी वार्ड में लोकमान्य तिलक मार्ग, सिंदूर ब्रिज, ओल्ड बंगालीपुरा लेन, रघुनाथ महाराज स्ट्रीट और काजी सैयद स्ट्रीट का जायजा लिया।
सी वार्ड के जगन्नाथ शंकरशेठ मार्ग, धोबीतलाव लेन, महर्षि कर्वे रोड, मरीन लाइन्स और चंदनवाड़ी क्षेत्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इससे पहले 8 अगस्त को भी भिड़े ने फुटपाथों का निरीक्षण किया था। बीएमसी का उद्देश्य शहर में पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और बाधामुक्त रास्ते उपलब्ध कराना है।