मुंबई : मुंबई पुलिस ने देशभर में फैले 63.69 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फर्जी APK फाइलें तैयार कीं, जिनके जरिए हजारों लोगों से ऑनलाइन ठगी की गई। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
ई-स्कूटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटर बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों में शामिल थे।
28 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
जोगेश्वरी पुलिस ने करीब 28 वर्षों से फरार चल रहे 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 1998 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था और वह लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
15 साल से फरार वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
साकीनाका पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे एक 38 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।
नवी मुंबई में ऑटो चोर गिरफ्तार, 12 मामले सुलझे
नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने ‘मास्टर-की’ की मदद से ऑटो-रिक्शा चोरी करने वाले 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के 12 मामलों का खुलासा हुआ है।
ड्रग्स तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुख्यात ड्रग्स तस्कर सलीम डोला के सहयोगी फैसल शेख, उसकी पत्नी सहित 12 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की। एजेंसी ने अवैध संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज कर दी है।