मुंबई पुलिस का बड़ा अभियान, 21 आदतन अपराधी शहर से तड़ीपार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने शहर के पूर्वी उपनगरों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान चलाते हुए 21 आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र से तड़ीपार (Extern) कर दिया है। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट, अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये अपराधी लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत तड़ीपार की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी आदतन अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *