लापता युवती को 12 घंटे में सकुशल खोजने पर पुलिसकर्मी लक्ष्मीकांत को मिला प्रशंसापत्र

पूर्व परिमंडल-9, चेंबूर के पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने उत्कृष्ट कार्य के लिए की सराहना

मुंबई : पूर्व परिमंडल-9, चेंबूर के पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने आरसीएफ पुलिस थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी लक्ष्मीकांत सुदाम इंगवेले को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यप्रणाली के लिए प्रशंसापत्र प्रदान किया है।
प्रशंसापत्र के अनुसार, 16 जुलाई 2025 को एक नाबालिग युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। युवती का मोबाइल बार-बार बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने मोबाइल तकनीक और सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। युवती के परिचितों से संपर्क स्थापित कर उसके संभावित ठिकाने का पता लगाया गया और करीब 12 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने अपने प्रशंसापत्र में इस कार्रवाई को “उल्लेखनीय कार्य” बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा की अपेक्षा है।
मुंबई पुलिस ने इस उपलब्धि को नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस की त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *