नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समर्थक जुटे। संगठन ने घोषणा की है कि यदि उनकी प्रमुख मांगें नहीं मानी गईं तो शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।