सीजेपी का संसद मार्च: नड्डा से बातचीत के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन

नई दिल्ली : शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा पत्र लीक मामलों की जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीजेपी (Cockroach Janata Party) के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन हुआ। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित “संसद चलो” मार्च के दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

जे.पी. नड्डा से हुई बातचीत

दिनभर के घटनाक्रम के बीच सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल सौरभ दास और    ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ताओं ने दावा किया कि सरकार ने पहली बार उनकी बात गंभीरता से सुनी है और संवाद का रास्ता खुला है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल बातचीत से आंदोलन समाप्त नहीं होगा और जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा।हालांकि, बैठक को लेकर दोनों पक्षों के दावों में अंतर भी सामने आया। सीजेपी का कहना है कि सरकार ने बातचीत के लिए पहल की, जबकि भाजपा की ओर से इस दावे को अलग ढंग से प्रस्तुत किया गया।

संसद मार्ग पर प्रदर्शन करते लोग।

सोनम वांगचुक का संदेश

स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आंदोलनकारियों से संयम बनाए रखने की अपील की। उनके अनुरोध पर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन संगठन ने कहा कि आंदोलन और जनजागरण अभियान पहले की तरह जारी रहेगा।

पुलिस और विपक्ष आमने-सामने

दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और पथराव करने की कोशिश की, जिसके बाद बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी ओर, सीजेपी और विपक्षी दलों ने पुलिस पर अनावश्यक बल प्रयोग का आरोप लगाया और इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश बताया।

आगे की रणनीति

सीजेपी ने घोषणा की है कि यदि सरकार उनकी प्रमुख मांगों—परीक्षा प्रणाली में सुधार, कथित पेपर लीक मामलों की जवाबदेही और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता—पर ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को देशभर में और व्यापक किया जाएगा। संगठन ने कहा कि बातचीत का स्वागत है, लेकिन समाधान केवल लिखित और ठोस निर्णय से ही माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *