मुंबई, 13 जून: मुंबई में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 203 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹2.03 करोड़ बताई गई है।