
इस कार्रवाई का नेतृत्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे के मार्गदर्शन में किया गया। छापेमारी टीम में पुलिस उपनिरीक्षक सावने, अधिकारी मोरे, कोली और सावर्डे शामिल रहे।
खाद्य एवं औषधि विभाग (FDA) की ओर से आकाश मंडले और शुभम पाटिल ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार जब्त किया गया पदार्थ एनालॉग पनीर है, जो पारंपरिक पनीर की तरह दूध से नहीं बनाया जाता, बल्कि इसमें दूध पाउडर, पाम ऑयल और अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है। इसे कई जगहों पर असली पनीर बताकर बेचने की शिकायतें सामने आई थीं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि यह सामग्री कहां बनाई जा रही थी और किन-किन दुकानों एवं होटलों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी। यह कार्रवाई मुस्तफा खान एवं संजना पाडवाल की शिकायत और सूचना पर की गई।
मुंबई में नकली पनीर के गोरखधंधे का भंडाफोड़, नकली पनीर बरामद, जांच जारी
मुंबई : मुंबई शहर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले नकली पनीर (एनालॉग पनीर) के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। दिंडोशी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कथित तौर पर नकली पनीर बरामद किया, जिसे असली पनीर बताकर डेयरी दुकानों और होटलों में बेचा जा रहा था।