शरद पवार को चेकअप और इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया है भर्ती

मुंबई : एनसीपी (एसपी) चीफ और राज्यसभा सदस्य शरद पवार की तबियत कैसी है, इसकी जांच के लिए और इलाज के लिए मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें चेकअप और फॉलोअप के लिए अस्पताल में रखा गया है। इससे पहले पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि खबर है कि कोई गंभीर बात नहीं है। उन्हें नियमित जांच के सिलसिले में अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर नहीं है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इस साल फरवरी में, सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हाल ही में 85 वर्षीय शरद पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को भी संबोधित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *