आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को बनाया गया बीएमसी का आयुक्त

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने 1995 बैच की आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को बीएमसी का आयुक्त नियुक्त किया है। वह बीएमसी कमिश्नर बनने वाली पहला महिला आईएएस हैं।
महाराष्ट्र कैडर की 1995 बैच की आईएएस ऑफिसर अश्विनी भिड़े मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
भिड़े यूपीएससी परीक्षा में देश की महिलाओं में पहले और ओवरऑल मेरिट लिस्ट में नौवें स्थान पर रही थीं। भिड़े मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली हैं। भिड़े ने शुरुआती पढ़ाई मराठी मीडियम से की। 25 मई, 1970 को जन्मी अश्विनी भिड़े ने बाद में बीए और इंग्लिश लिटरेचर में एमए की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर मेट्रो-3 (एक्वा लाइन) प्रोजेक्ट को बेहद कठिन चुनौतियों के बीच पूरा किया था। भिड़े का कार्यकाल 2030 तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *