दो नाबालिक दोस्तों ने तीसरे नाबालिक दोस्त की गला दबाकर कर दी हत्या

मुंबई : साथ रह रहे तीन दोस्तों में से दो दोस्तों ने एक की हत्या कर दी। अब दोनों हत्या के आरोपी दोस्त पुलिस हिरासत में है। मामला मुंबई के डीएन नगर क्षेत्र की है। पुलिस ने 15 और 17 साल के दो नाबालिग लड़कों को अपने 15 साल के नाबालिग दोस्त की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है। हत्या आपसी झगड़े के चलते हुई। हत्या के बाद दोनों आरोपी पूरे रात शव के पास ही सोते भी रहे।
तीनों लड़के बिहार के रहने वाले थे और अंधेरी (ईस्ट) के गणेश नगर में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। तीनों पास के रेस्टोरेंट में काम करते थे।
घटना 17 मार्च को गणेश नगर स्थित विनायक टावर के किराए के एक कमरे में हुई। बाहर से देखने पर तीनों की दोस्ती गहरी लगती थी, लेकिन अंदर तनाव बढ़ रहा था। जांच में पता चला कि मृतक अक्सर अपने साथियों की शिकायत होटल मालिक से करता था। इसी वजह से दोनों आरोपियों में गुस्सा और नाराजगी बढ़ती गई। घटना वाले दिन कमरे में बहस शुरू हुई और धीरे-धीरे यह हिंसक झगड़े में बदल गया।
डीएन नगर पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने पीड़ित का गला दबाया, जबकि दूसरा उसके पैर पकड़कर उसे काबू में रखा। जब पीड़ित की मौत हो गई, तो दोनों मुंह हाथ धोकर उसी कमरे में शव के पास सो गए। अगली सुबह उन्होंने झूठी कहानी बनाई कि उनका दोस्त बेहोश हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *