मुंबई सहित महाराष्ट्र में हर्षोल्लास मनाई गई ईद

मुंबई : देशभर के साथ मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 21 मार्च को ईद-उल-फितर (ईद) बहुत उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई। दिल्ली के जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की और देश भर में अमन चैन की दुआ की। महाराष्ट्र के चेंबूर, कुर्ला, गोवंडी, मुंबई, पुणे सहित पूरे राज्य की मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने सुबह की नमाज अदा की। 30 दिनों के रोजे के बाद, नमाजियों ने माहिम दरगाह, वाईएमसीए ग्राउंड और अंधेरी सहित विभिन्न मस्जिदों में सुबह की विशेष नमाज अदा की। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी, सेवईं का आनंद लिया और इस त्यौहार को प्रेम के साथ मनाया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटीं और भाईचारे का संदेश दिया।
ईद आज सुबह मनाई गई। चांद कल शाम को ही देख लिया गया था। ईद के मौके पर, खासकर महाराष्ट्र में फैनी सेवइयों की मांग बहुत ज्यादा रहती है, जिसे पारंपरिक रूप से रिश्तेदारों और दोस्तों को खिलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *