मुंबई : मुंबई में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने अतिक्रमण हटाने के लिए कांदिवली वेस्ट में बड़ी कार्रवाई की है। कांदिवली के महावीर नगर इलाके के 65 गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन और फेरीवालों के ढांचे को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

ज्ञात हो कि बीएमसी के मेयर रितु तावड़े ने गैर-कानूनी बांग्लादेशी फेरीवालों की जांच करने का ऐलान किया था। आज 21 फरवरी को मुंबई के फुटपाथों पर कब्जा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई भी है।
कांदिवली (पश्चिम) येथील महावीर नगर परिसरातील ६५ अनधिकृत बांधकामे आणि अनधिकृत फेरीवाल्यांवर बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या ‘आर दक्षिण’ विभागाकडून निष्कासनाची कारवाई करण्यात आली.
उपायुक्त (परिमंडळ-७ ) श्रीमती संध्या नांदेडकर यांच्या मार्गदर्शनात, (१/२) pic.twitter.com/6YqgF8QsKO— Ward RS BMC (@mybmcWardRS) February 21, 2026
बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, कांदिवली के महावीर नगर में कई गैर-कानूनी फेरीवाले और गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन बनाए गए हैं। इस वजह से इलाके में अतिक्रमण हो गया है। गाड़ियों से आने-जाने वालों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी बहुत परेशानी हो रही है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में 65 गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन और फेरीवालों के ढांचों को गिरा दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए तीन जेसीबी, सात डंपर और दूसरे सामान लगाए गए थे और 47 सिविक स्टाफ और भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।