मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में पश्चिम रेलवे चलाएगी 12 अतिरिक्त एसी लोकल ट्रेन सेवाएं

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर 12 अतिरिक्त एसी लोकल ट्रेन सेवाएं और 3 नई नॉन-एसी सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इस योजना से मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में रेल यात्रा की सुविधा बढ़ जाएगी।
इसके साथ ही एसी सेवाओं की कुल संख्या 121 से बढ़कर 133 हो जाएगी। इससे पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर कुल लोकल सेवाओं की संख्या 1410 से बढ़कर 1414 हो जाएंगी।
शनिवार और रविवार को संचालित एसी सेवाओं की संख्या भी 77 से बढ़कर 106 हो जाएगी, जिससे वीकेंड में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक आराम और क्षमता उपलब्ध होगी। इसके अलावास वर्तमान में भाईंदर से बांद्रा के बीच संचालित एक स्लो लोकल सेवा को अब विवार से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा एवं बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *