— वोटिंग का समय सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
मुंबई : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव (BMC चुनाव) 15 जनवरी को होंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है। नगर निगम हेडक्वार्टर में चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। नगर निगम कमिश्नर भूषण गगरानी, एडिशनल कमिश्नर डॉ. अश्विनी जोशी, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर (कोंकण डिवीजन) फरोग मुकादम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी है। वोटिंग के लिए सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय दिया गया है। यह समय पिछले चुनाव से एक घंटा कम है। दरअसल, पिछले चुनाव में वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक था।
अधिकारियों ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर बेसिक सुविधाएं, वोटर्स के लिए जरूरी सुविधाएं, दिव्यांगों और सीनियर सिटिज़न्स के लिए खास इंतज़ाम, पीने का पानी, सफ़ाई के साथ-साथ रैंप और गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
बताया गया कि मुंबई में कुल 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार 315 वोटर्स हैं। इनमें से 55 लाख 16 हजार 707 पुरुष और 48 लाख 26 हजार 509 महिला वोटर्स और 1 हजार 99 अन्य वोटर्स हैं। 2 हजार 278 जगहों पर 10 हजार 231 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।