ठाणे में स्वीप टीम ने चलाया वोटिंग जागरूकता अभियान

ठाणे/मुंबई : मनपा चुनाव 2025-26 को देखते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्वीप टीम पूरे शहर में कई नई गतिविधियां चला रही है। इसी के तहत ठाणे मनपा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले वागले, वर्तकनगर और मानपाड़ा प्रभाग समिति इलाके में एक बड़ा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया।ठाणे मनपा के ज़रिए लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग लोकतंत्र से मिले अधिकारों का इस्तेमाल करें।आयुक्त और चुनाव अधिकारी सौरभ राव,स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. मिताली संचेती के मार्गदर्शन में, शहर के अलग-अलग हिस्सों में हर दिन लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है।

स्वीप टीम वागले प्रभाग समिति के तहत आने वाले वार्ड नंबर 16, 17 और 18 में अलग-अलग जगहों पर जाकर और लोगों से बातचीत की और उन्हें मतदान के बारे में गाइड किया। रोड क्रमांक 22 स्थित स्टेट बैंक कर्मचारी, चाय व जूस विक्रेता, वागले सर्किल बस स्टॉप, रोड क्रमांक 16 स्थित पेट्रोल पंप, पुराना पासपोर्ट कार्यालय, श्री दत्त मंदिर क्षेत्र और चेक नाका टेम्पो मालिक संघ में उपस्थित नागरिकों को मतदान अधिकार ऐप के बारे में जानकारी दी गई और मतदान प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया गया।नागरिकों को मतदान अधिकार ऐप के माध्यम से मतदाता सूची जांच, मतदान केंद्र की जानकारी, नाम पंजीकरण, सुधार आदि सुविधाएं कैसे प्राप्त करें, इसका प्रदर्शन भी दिखाया गया। इसके चलते कई नागरिकों ने अपने मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड किया और जानकारी प्राप्त की।मानपाड़ा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में भी मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के माध्यम से क्षेत्र के अभिभावकों व नागरिकों को मतदान का संदेश देने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *