नगर निगम चुनाव की 15 जनवरी को वोटिंग, सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा

मुंबई : महाराष्ट्र में 29 नगर निगम का चुनाव 15 जनवरी को होगा। इन 29 नगर निगम के जिन इलाके में वोटिंग होगी, उन इलाकों में 15 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। यह घोषणा राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को की।
नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और केंद्र सरकार के कार्यालयों में यह अवकाश रहेगा।
चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की व्यवस्था सहित सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने एक अलग निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मतदान और मतगणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाए और सभी संबंधित अधिकारी समय पर आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाघमारे ने यह निर्देश छह और सात जनवरी को आयोजित चुनाव समीक्षा बैठकों के दौरान जारी किए।
मौके पर आयोग के सचिव सुरेश काकाणी, पुलिस महानिरीक्षक मनोजकुमार शर्मा सभी 29 महानगर पालिका के आयुक्त, पुलिस आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे। नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अवधि 13 जनवरी को शाम 5.30 बजे समाप्त हो जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट या किसी अन्य मीडिया में चुनाव से संबंधित कोई भी विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जा सकेगा।

इन 29 नगर निगम में होगा चुनाव
मुंबई नगर निगम
ठाणे नगर निगम
नवी मुंबई नगर निगम
उल्हासनगर नगर निगम
कल्याण-डोंबिवली नगर निगम
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम
मीरा-भायंदर नगर निगम
वसई-विरार नगर निगम
पनवेल नगर निगम
नासिक नगर निगम
मालेगांव नगर निगम
अहिल्यानगर (अहमदनगर) नगर निगम
जलगांव नगर निगम
धुले नगर निगम
पुणे नगर निगम
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम
सोलापुर नगर निगम
कोल्हापुर नगर निगम
इचलकरंजी नगर निगम
सांगली-मिराज-कुपवाड़ नगर निगम
छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम
नांदेड़-वाघला नगर निगम
परभणी नगर निगम
जालना नगर निगम
लातूर नगर निगम
अमरावती नगर निगम
अकोला नगर निगम
नागपुर नगर निगम
चंद्रपुर नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *