मुंबई : मुंबई में बीएमसी चुनाव के पहले मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत महिलाओं को 3000 रुपए मिल सकते हैं। बीएमसी के वार्ड 2 से चुनाव लड़ रही बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर ने दावा करते हुए कहा है महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बीएमसी चुनावों की वोटिंग से पहले लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ा सौगात देंगे।
तेजस्वी घोसालकर।
तेजस्वी ने एक इंस्टग्राम पोस्ट में कहा है कि उन्हें दिसंबर के साथ जनवरी महीने की किश्त एक साथ मिल जाएगी। ऐसे में लाडकी बहिणों के अकाउंट में सीधे 3,000 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
ज्ञात हो कि बीएमसी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मुंबई में चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर कर रहे हैं।