बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विजय जश्न, बांटी मिठाइयां

मुंबई : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विजय जश्न मनाया। ढोल नगाड़े के बीच मिठाइयाँ बांटी गई और जीत की बधाई दी।
अपनी जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में बीजेपी की जीत जनता के भरोसे का प्रमाण है।
चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकासोन्मुखी कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह चुनाव लड़ा, जिसका परिणाम ऐतिहासिक जीत है।
यह विजय पूरी तरह कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत किया।
जश्न के मौके विधायक श्रीकांत भारतीय, मुख्यालय प्रभारी रविंद्र अनासपुरे, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवनाथ बन, कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *