
नोरा ने खुद वीडियो जारी कर कहा कि वे ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों को प्रमोट नहीं करती हैं। हादसे के बाद नोरा फतेही का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में नोरा ने कहा कि डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट के लिए सनबर्न फेस्टिवल जाते समय एक कार ने दोपहर के वक्त मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरा सिर विंडो में टकराया। लेकिन मुझे ज्यादा चोट नहीं आई है और मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस हल्की सूजन है।
अभिनेत्री ने आगे गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कभी भी ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना चाहिए क्योंकि आप अपने साथ-साथ किसी और को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों के सपोर्ट में नहीं हूं और न ही उन्हें प्रमोट करती हूं क्योंकि ये चीजें आपको होश में रहने नहीं देती हैं और नहीं पता कि इस हालत में किसी का बड़ा नुकसान हो जाए।