मुंबई : महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना पड़ा। दिया है। कोकाटे ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार को सौंपा। अजित पवार ने सीएम फडणवीस को भेज दिया है।
मामला 30 साल पुराने केस का है, जिसमें उन्हें दो साल की सज़ा सुनाई गई है। कोकाटे के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। नासिक कोर्ट द्वारा दो साल की सजा और फिर गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद कोकाटे की मुश्किलें बढ़ गई थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस के संज्ञान लेने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कोकाटे के सभी विभाग अजित पवार को साैंप दिए थे। कोकाटे अभी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। मंत्री पद से इस्तीफा होने के बाद अब उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कोकाटे को उम्मीद थी कि बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।