मुंबई: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में नगर परिषद और नगर पंचायतों का चुनाव करने के बाद दूसरे फेज में होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है। पहले फेज के चुनाव के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 15 दिसंबर को राज्य चुनाव आयोग के कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरे चरण का चुनाव 15 जनवरी को कराए जाने की घोषणा की है, जिसके नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
कमिश्नर वाघमारे ने बताया कि 29 नगर पालिकाओं के चुनावों के लिए नॉमिनेशन पेपर लेने का समय 23 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2025 तक होगा। इन नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी 31 दिसंबर, 2025 को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जनवरी, 2026 होगी। चुनाव निशान बांटे जाएंगे और उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट 3 जनवरी, 2026 को जारी की जाएगी। इन नगर पालिकाओं के लिए वोटिंग 15 जनवरी को होगी। वोटों की गिनती 16 जनवरी, 2026 को होगी।
इन नगर पालिकाओं में होंगे चुनाव
मुंबई MMRDA डिवीजन: मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, भिवंडी, मीरा-भायंदर, उल्हासनगर, पनवेल।
वेस्टर्न महाराष्ट्र डिवीजन: पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, इचलकांरजी।
नॉर्थ महाराष्ट्र डिवीजन: नासिक, अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, मालेगांव।
मराठवाड़ा डिवीजन:
छत्रपति संभाजीनगर, लातूर, नांदेड़-वाघड़ा, परभणी, जालना।
विदर्भ डिवीजन: नागपुर, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर।