महाराष्ट्र/नागपुर : मुंबई में मेट्रो यात्रियों को अंधेरी वेस्ट-दहिसर-गुंडावली मेट्रो-2A और मेट्रो-7 के सफर के टिकट अब 14 ऐप्स पर मिलेंगे। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के चेयरमैन एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में हुई। इससे यात्रियों के लिए टिकट बुक करना आसान हो जाएगा।
अभी ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा सिर्फ मेट्रो वन और व्हाट्सएप के जरिए ही मिल रही है। हालांकि जल्द ही इसे बढ़ाया जाएगा और 14 ऐप्स के ज़रिए टिकट मिलेंगे। यह सर्विस शुरू होने के बाद यात्री Easy My Trip, RedBus, Tummoc, Yatri, Highway Delight, Ixigo, Miles, Kilometers, Telegram, Navi, One Ticket, Redrail, Tripozo और Vodafone Idea के जरिए टिकट खरीद सकेंगे।
मौके पर मुख्यमंत्री ऑफिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अश्विनी भिडे, MMRDA के मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी, M3OCW की मैनेजिंग डायरेक्टर रूबल अग्रवाल मौजूद थीं।
एमएमआरडीए की ओर से बनाई गई इस जॉइंट मेट्रो को महामुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कंपनी लिमिटेड (M3OCW) चलाती है। इसके तहत हर दिन औसतन साढ़े तीन लाख यात्री 37 किलोमीटर के इस जॉइंट रूट पर सफर करते हैं। इन यात्रियों को मुंबई में सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए एक कॉमन टिकट खरीदने में मदद करने के लिए कंपनी ने ‘मुंबई वन’ ऐप बनाया है। इसके बाद अब मेट्रो टिकट 14 और ऐप्स पर मिलेंगे।