महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू करने की मांग को लेकर अन्ना हजारे करेंगे अनशन

30 जनवरी 2026 को अपने निवास स्थान रालेगण सिद्धि में शुरू करेंगे अनशन

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अन्ना हजारे ने अपने निवास स्थान रालेगण सिद्धि में 30 जनवरी 2026 से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
अन्ना हजारे महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। लोकायुक्त की मंजूरी मिले दो साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने कानून को लागू नहीं किया है। सरकार के स्तर पर हो रही देर से अन्ना हजारे नाराज हैं। उन्होंने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तुंरत लोकायुक्त कानून को लागू करने की मांग की है।
अन्ना हजारे ने एक बयान में कहा है कि मैं 30 जनवरी, 2026 से अनशन पर बैठूंगा। यह अनशन मेरी आखिरी सांस तक चलेगा। अन्ना हजारे के ऐलान से महाराष्ट्र के नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र का सियासी माहौल गर्म हो गया है। अन्ना हजारे ने कहा है कि हार्ट अटैक से मरने से बेहतर है कि मैं देश और समाज के हित अपने प्राणों का त्याग करूं। अन्ना हजारे लंबे समय से राज्य में सशक्त लोकपाल की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में भी उनका आंदोलन और आमरण अनशन लोकपाल कानून के लिए ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *