आरसीएफ और ट्रैफिक पुलिस ने बचाई कार ड्राइवर की जान

स्पीड कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने लिया कब्जे में

मुंबई : चेंबूर इलाके के मैसूर कॉलोनी के पास ईस्टर्न फ्लाई ओवर में 9 दिसम्बर की रात सवा नौ बजे एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना कार के ओवर स्पीड चलाने की वजह से हुई।

घटना के तुरंत बाद आरसीएफ थाने की पुलिस पेट्रोलिंग और ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस के पहुंचने और तत्परता दिखाने की वजह से ड्राइवर की जान बच गई। कार में अकेला व्यक्ति सवार था, जो कार चला रहा था। कार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में लग गई है।

 

घटनास्थल पर लोग जमा हो गए थे और सहयोग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *