नासिक में 800 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नासिक में 800 फुट गहरी खाई में कार के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।
हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दुखद मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब एक कार प्रसिद्ध मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
कार सप्तश्रृंगी माता मंदिर की ओर जा रही थी, तभी भवारी झरने के पास ओवरटेक करने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया। भवारी झरना अपने तीखे मोड़ और संकरी सड़क के लिए जाना जाता है। मरने वालों की पहचान कीर्ति पटेल (50), रसीला पटेल (50), विट्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), पचन पटेल (60) और मणिबेन पटेल (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया सभी एक-दूसरे के निकट संबंधी थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, महाराष्ट्र के नासिक में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नासिक जिले के सप्तश्रृंगी गढ़ में एक वाहन के गिरने से हुई दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं। राज्य सरकार की ओर से इन श्रद्धालुओं के उत्तराधिकारियों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *