रूस लौटने के पहले राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के रचनात्मक और फलदायी कार्यों की सराहना की

राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शाही डिनर

नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शाही डिनर का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत खुद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू ने किया। राष्ट्रपति पुतिन के आने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने हाथ मिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस राजकीय यात्रा के दौरान किए गए रचनात्मक कार्यों और फलदायी कार्यों की सराहना करता है। पुतिन के साथ पूरा रूसी डेलिगेशन भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे। पुतिन शाही डिनर के दौरान काफी खुश दिख रहे थे।


राष्ट्रपति भवन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के प्रति राष्ट्रपति पुतिन के समर्थन और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की सराहना की। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और रूस के बीच वर्षों से अटूट मित्रता, आने वाले कई वर्षों तक और भी प्रगाढ़ होती रहेगी।

शाही डिनर के बाद राष्ट्रपति पुतिन रूस के लिए रवाना
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पूरी कर रूस रवाना हो गए। वह राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर के बाद सीधे पालम एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से मॉस्को के लिए रवाना हुए। इस दौरान हवाईअड्डे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *