महाराष्ट्र में 242 नगर परिषद और 46 नगर पंचायत चुनाव के लिए हुई वोटिंग

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 242 नगर परिषद और 46 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार, 2 दिसंबर को वोटिंग हुई। वोटों की गिनती बुधवार, 3 दिसंबर को होगी। हालांकि, कई नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव फिलहाल चुनाव आयोग ने टाल दिए। जिन जगहों पर चुनाव टले है, वहां 20 दिसंबर को मतदान होगा। सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि मंगलवार को होने वाले चुनाव में 1 एक करोड़ सात लाख मतदाता 13,355 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में स्थानीय निकायों के 6,859 सदस्यों व 288 अध्यक्षों के भाग्य का फैसला होगा।

चुनाव कार्यक्रम में फेरबदल
महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुछ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के खिलाफ कोर्ट में चल रही अपीलों की वजह से 24 नगर परिषदों-नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद और कुल 154 सदस्य पदों का चुनाव अब 20 दिसंबर को होगा। बाकी सभी जगहों पर पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक 2 दिसंबर को ही मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। लेकिन, जिन सीटों पर उम्मीदवारों ने जिला अदालत में अपील की थी और फैसला 23 नवंबर या उसके बाद आया, वहां चुनाव टालना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *