कुर्ला वेस्ट किस्मत नगर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने किया काबू

मुंबई : इन दिनों मुंबई के कई इलाकों में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। गुरुवार की शाम को कुर्ला वेस्ट स्थित किस्मत नगर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही घना धुआं आस-पास के इलाकों में फैल गया, जो दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग तेजी से फैल रही थी। टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पास की इमारतों और दुकानों तक आग की लपटें न पहुंचें, इसके लिए रणनीतिक तरीके से कूलिंग और कंटेनमेंट ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि आग की तीव्रता अधिक थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
भीषण आग पर दमकल विभाग ने काबू किया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आग पूरी तरह नियंत्रित होने तक प्रभावित क्षेत्रों के पास न जाएं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि मलबा ठंडा होने के बाद विस्तृत कारणों और नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *