मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां और विक्की कौशल पिता बन गए हैं। कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जोड़े ने बताया कि उनके घर नन्हें राजकुमार ने जन्म ले लिया है। शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, “ढेरों प्यार और आशीर्वीद के साथ हमारे खुशियों का बंडल आ चुका है। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।” विक्की-कैट को फैंस के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने बड़ी खुशखबरी के लिए बधाई दीं।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, गुनीत मोंगा, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को शुभकामनाएं दीं।