पटना : मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें बाढ़ से पटना लेकर जा रही है।
इसके पहले पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची और अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
वैसे दिन में सूचना मिल रही थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी।
फोटो : अनंत सिंह। गूगल से साभार।
नोट : दुलारचंद यादव हत्याकांड की खबर लिंक पर क्लिक कर पढ़ें।
मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव को मार दी गई गोली, मौत