
सत्य का मोर्चा में उमड़ी भीड़
एमवीए ने बिना किसी अनुमति से सत्य का मोर्चा निकाला जिसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, बालासाहेब थोरात सहित अन्य नेता शामिल थे। राज ठाकरे अपने समर्थकों और पार्टी सहयोगी बाला नंदगांवकर के साथ दादर स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चर्चगेट पहुंचे। इससे पहले इस सप्ताह मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर मोर्चे के स्थल तक पहुंचने की अपील की थी।

मोर्चा में उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उनका नाम एक फर्जी मोबाइल से ‘सक्षम’ ऐप पर अपलोड किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे शक है कि यह मेरा नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव चाहता है क्योंकि वह सत्तारूढ़ गठबंधन को हराने के लिए उत्सुक है। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मेरी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीन लिया। यहां तक कि मेरे पिता का नाम भी चुरा लिया। अब वे हमारे वोट चुराने चाहते हैं।