महागठबंधन ने आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव को बनाया अपना मुख्यमंत्री का चेहरा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री का चेहरा आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव का बनाया है। तेजस्वी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह ऐलान कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

गहलोत ने कहा, “हमारा नेता तेजस्वी यादव हैं। अगर हमारी सरकार बनेगी तो उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी होंगे। इसके अलावा अन्य उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे।” उन्होंने कहा कि अब एनडीए को यह बताना चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री फेस कौन होगा। केवल यह कहना कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, पर्याप्त नहीं होगा।
तेजस्वी यादव ने ऐलान के तुरंत बाद कहा, “मुझ पर फिर से भरोसा जताया गया है, इसके लिए सभी का दिल से धन्यवाद। जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”
इस जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने महागठबंधन की एकजुटता और साझा संघर्ष को रेखांकित किया और अपनी-अपनी स्पीच में इस गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *