मुंबई क्राइम ब्रांच ने 11 ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार, लगभग ढाई करोड़ के ड्रग्स बरामद

मुंबई : मुंबई में ड्रग्स तस्करों की शामत आई हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने उन पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न इलाकों से 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई, जिसमें 198 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी/म्याऊ म्याऊ), 6.233 किलोग्राम गांजा, 346 ग्राम हेरोइन और 3,460 नशीली गोलियां शामिल हैं।
यह कार्रवाई धारावी, बांद्रा, भायखला, गोवंडी, गोरेगांव, मालवणी, बोरीवली और माहिम जैसे इलाकों में की गई।
एएनसी की आजाद मैदान, बांद्रा, कांदिवली, वर्ली और घाटकोपर यूनिट्स ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बरामद नशीले पदार्थों में नाइट्रोजेपाम, एल्प्रोजोलम और ट्रामाडोल जैसी नियंत्रित दवाओं की 3,460 गोलियां शामिल हैं। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद शहर को नशा मुक्त बनाना और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *