मुंबई : मनपा के शिक्षा विभाग द्वारा मुंबई उपनगरीय स्कूलों के बीच इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गोरेगांव (प) के आई बी पटेल स्कूल में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में निजी स्कूलों के अलावा मनपा द्वारा संचालित स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें चेंबूर स्टेशन (प) में स्थित मनपा के एम पी एस उर्दू माध्यम की छात्रा मुस्कान खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुस्कान 8 वीं की छात्रा है। संघर्ष भरे जूडो प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्र और छात्राओं हिस्सा लिया था।
गौरतलब है कि मनपा द्वारा संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल (एम पी एस ) उर्दू माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जूडो प्रतियोगिता में 8 वीं की छात्रा मुस्कान खान ने अपना जौहर दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अपनी छात्रा की कामयाबी पर एम पी एस की प्रधानाचार्य सादिया खान, वरिष्ठ पर्यवेक्षक सोनवणे, विभागीय निरीक्षक इकबाल, वरिष्ठ अधिकारी संगीता डोईफोडे मैडम और वरिष्ठ पर्यवेक्षक लौट साहब ने उसे बधाई दी है।