30 सितम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
मुंबई : महाराष्ट्र में 22 सितंबर का दिन इतिहास में दर्ज हो गया कि मेट्रो पहली बार मुंबई से निकलकर ठाणे में दाखिल हुई। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) के तहत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मेट्रो मार्ग-4 व 4-ए के पहले चरण के ट्रायल रन को शुरू किया और मेट्रो मुंबई से निकलकर पहली बार ठाणे में दाखिल हुई।

मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेट्रो 4 और मेट्रो 4ए के शुरू होने पर एक अनुमान के तौर पर रोजाना 13 से 14 लाख लोग इसमें यात्रा करेंगे। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में मेट्रो के निर्माण की जो शुरुआत हमने की थी। उसको एक बड़ी गति मिली है। फडणवीस ने यह ट्रायल ऐसे नवरात्रि के पहले दिन शुरू किया।
अब 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाने पर मेट्रो-3 एक्वा लाइन का उद्घाटन करेंगे। कोलाबा-आरे खंड का अभी कुछ हिस्सा ही खुला है।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह जानकारी बीएमसी चुनावों से पहले वर्ली एनएससीआई में आयोजित मुंबई भाजपा के महाधिवेशन के दौरान की थी। मुंबईकर अब पूरी तरह से बनकर तैयार और बहुप्रतीक्षित भूमिगत मेट्रो-3 (एक्वा लाइन) के 33.5 किलोमीटर लंबे कोलाबा-आरे खंड पर यात्रा कर सकेंगे।